कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा हो गया। रोड रोलर की चपेट में आने से बिहार के एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सड़क निर्माण के दौरान अचानक रोड रोलर के नीचे आ गया था।

रोड रोलर में ब्रेक नहीं था

बताया जाता है कि रोड रोलर में ब्रेक नहीं होने के चलते रोड रोलर को ड्राइवर नहीं रोक पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवा दिया है।

बीजेपी पार्षद की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनीः कुछ दिन पहले पेरोल पर आया था जेल से बाहर

रिंग रोड निर्माण का काम

जिले के खुशनेर से अमझर के बीच रिंग रोड निर्माण का कार्य हो रहा है। मृतक मजदूर की पहचान बिहार निवासी के रूप में हुई है। घटना खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर की है। पुलिस ने मामला कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ईमेल से ब्लास्ट की धमकी देने का मामलाः आरोपी श्रीनिवास को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m