Bengal BJP Candidate List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। मंगलवार को जारी सूची में 13 कैंडिडेट के नाम है। इसके साथ ही पार्टी ने दूसरी सूची में घोषित एक उम्मीदवार को भी बदल दिया है। जारी की गई लिस्ट में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बागदा सीट से पार्टी ने सोमा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी ओर नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय को उम्मीदवार घोषित किया है।
इसके साथ ही पार्टी ने दूसरी सूची में घोषित एक उम्मीदवार को भी बदला है। बीजेपी ने मयनागुडी के पूर्व में घोषित उम्मीदवार को बदला है। पार्टी की नई लिस्ट के मुताबिक सिताई सीट से आशुतोष वर्मा नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर और मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
बीजेपी की इस चौथी लिस्ट में फालटा से देबांगशु पांडा को टिकट दिया गया है। वहीं सोनारपुर उत्तर से देबाशीष पाठक और हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा पंचला सीट से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय बीजेपी के उम्मीदवार बनाए गए हैं।
5 अप्रैल को बंगाल में पीएम मोदी की पहली रैली
बता दें कि इस बार भी बंगाल चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए बीजेपी पूरी कोशिश कर रही है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश से बीजेपी के बड़े नेता बंगाल का दौरा कर रहे हैं।
5 अप्रैल को बंगाल के कूच बिहार में पीएम मोदी की रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अप्रैल को बंगाल के कूच बिहार में रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर पीएम मोदी की ये पहली रैली होगी।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

