कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचे हैदराबाद के विधायक टी राजा ने ओवैसी ब्रदर्स और कांग्रेस पर जमकर सियासी निशाना साधा है। कहा- ओवैसी ब्रदर्स “चुनावी राज्यों में चुनाव लड़ने नहीं बल्कि धंधा करने जाते हैं “। असदुद्दीन ओवैसी पर विपक्षी दलों को ब्लैकमेल कर सैकड़ों और हज़ारों करोड़ की डील करने का आरोप लगाया।

विशाल गदा यात्रा में शामिल होने जबलपुर पहुंचे

कहा- दूसरे दलों को मुस्लिम वोट काटने की धमकी देकर डील करते हैं। असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी को टी राजा ने मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। ओवैसी मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन, आज के मुसलमानों को इस बात पर सोचने की आवश्यकता है। विधायक टी राजा हिंदू सेवा परिषद द्वारा आयोजित विशाल गदा यात्रा में शामिल होने जबलपुर पहुंचे हैं।

राज्यसभा चुनावः पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा का बड़ा बयान, बोले- हम जैसे लोग पहुंच गए तो दूसरे नेताओं की दुकान

इस बार भी बंगाल में भगवा लहराएगा

बंगाल चुनाव के संदर्भ में टी राजा ने ममता बैनर्जी पर भी तीखा वार किया है। “चुनाव का समय है तो बौखला गई है बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी”। विधायक टी राजा ने ममता बैनर्जी पर बांग्लादेशियों को पालकर रखने का आरोप लगाए है। उन्होंने ममता बैनर्जी की बड़ी हार का दावा किया है। बोले- पिछली बार भी बंगाल चुनाव में भाजपा ने 77 सीटें जीती थी। इस बार भी वहां भगवा लहराएगा। विधायक टी राजा ने एमपी में लव जिहाद कानून का सख्ती से पालन करने की आवाज उठाई है। कानून का सख्ती से पालन नहीं होने के चलते हमारी बहन बेटियां लव जिहाद की शिकार होती जा रही है।

टी राजा, विधायक, हैदराबाद

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m