कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी अपने संबद्धता फर्जीवाड़े और परीक्षा केंद्रों पर नकल को लेकर बदनाम हो चुकी है। इसी कड़ी में एक बार फिर सेकंड ईयर की परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंटर पर नकल का वीडियो सामने आया, जिस लेकर एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्विद्यालय के कुलगुरु से मांग की है कि ऐसे परीक्षा केंद्रों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही जिन कॉलेजों की परीक्षा वहां आयोजित हो रही है उन कॉलेजों की संबद्धता भी खत्म की जानी चाहिए।

दरअसल, जीवाजी विश्विद्यालय में BA-BSC सेकेंड ईयर की परीक्षाएं शुरू हो गयी है। इनकी शुरुआत के दो दिन पहले ही विश्विद्यालय के कुलसचिव राजीव मिश्रा के निर्देश पर परीक्षा केंद्र बदले गए थे। इस दौरान NSUI ने मुरैना जिले के पहाड़गढ़ स्थित सरकारी मॉडल स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाये जाने पर आपत्ति जाहिर करते हुए नकल की संभावना जाहिर की थी। ऐसे में अब उसी परीक्षा केंद्र से नकल के वीडियो सामने आये है। जिसमे छात्र किताब, मोबाइल समेत अन्य माध्यमों से नकल करते दिख रहे है।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में पुस्तक मेले में फर्जीवाड़ा: अभिभावकों की शिकायत पर एक्शन, MRP पर स्टीकर लगाकर किताबें महंगी बेचने वाले दो संचालकों पर FIR

कॉलेज संचालक के साथ सांठगांठ का आरोप

यही वजह है कि NSUI के जीवाजी विश्विद्यालय जिला अध्यक्ष पारस यादव ने कुलसचिव ऑफिस के बाहर धरना दिया। उन्होंने छात्रों के साथ प्रदर्शन करते हुए विश्विद्यालय प्रबंधन पर प्राइवेट कॉलेज संचालक के साथ सांठगांठ कर नकल करवाने का आरोप लगाया। पारस यादव का कहना है कि जो वीडियो सामने आए है, उनमें नकल करने वाले सभी छात्र शांति देवी कॉलेज के है। यह सब सेटलमेंट से ही हुआ है। क्योंकि शांति देवी कॉलेज का संचालक धनंजय उपाध्याय विश्विद्यालय के कुलसचिव राजीव मिश्रा का रिश्तेदार है।

ये भी पढ़ें: खंडवा में दादाजी नर्सिंग कॉलेज में 75 लाख का गबन: लेखापाल दंपति और अकाउंटेंट पर फीस हड़पने का आरोप, केस दर्ज

NSUI ने दी ये चेतावनी

इस कॉलेज का परीक्षा केंद्र पहले 1 किलोमीटर दूर बनाया गया, जिसे सांठगांठ कर अब 30 किलोमीटर दूर जंगल मे बनाया गया है। ताकि नकल आसानी से हो पाए। इस प्रदर्शन के जरिये NSUI ने मांग की है कि ऐसे परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया है कि कल से थर्ड ईयर की परीक्षा भी शुरू होने वाली है। ऐसे में विश्विद्यालय के कुलगुरु को फोटो वीडियो सौंप दिए है। लिहाजा इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है तो NSUI बड़ा आंदोलन करेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m