अनूप मिश्रा, बहराइच. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक मौलाना को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बहराइच लाया गया, जहां विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें- पति-पत्नी, 2 मासूम और मौत का खेलः एक परिवार के 4 लोगों की घर पर मिली लाश, जानिए एक झटके में कैसे उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
जानकारी के अनुसार, मौलाना पर सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है, जिसके बाद मामला संज्ञान में आते ही एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बहराइच लाने के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया.
इसे भी पढ़ें- ‘PDA में A का मतलब अतीक, आतंकवाद और…’, संगीत सोम का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- मायावती की हत्या की साजिश तक रची गई
इस दौरान मौलाना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसे पुलिस कस्टडी में जेल ले जाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

