IPL 2026 : आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया है. PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. GT ने 6 विकेट खोकर 163 लक्ष्य दिया, जिसे पंजाब ने 19.1 ओवर हासिल किया. मैच अकेले डेब्यू मैच खेलने उतरे ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली ने शानदार पारी खेलते हुए फिफ्टी लगाई और टीम को जीत भी दिलाई. उनका डेब्यू यादगार बन गया. 

टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को 163 रनों का लक्ष्य दिया। सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन के बल्ले से निकले। उन्होंने 27 बॉल पर 39 रन की पारी खेली। वहीं जोस बटलर ने 33 गेंदों में 38 रन की पारी खेली। पंजाब किंग्स की गेंदबाजी खेमे में सबसे ज्यादा विजयकुमार वैशाख ने 3 विकेट लिए, उन्होंने ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान और वॉशिंगटन सुंदर को पवेलियन भेजा। युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट तो मार्को यानसन ने 1 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने पहले विकेट जल्दी गिरने के बाद पारी संभाली. लेकिन विकेट गिरने का सिलसिला थमा नहीं. मुश्किल घड़ी में भी कोनोली आखिर तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाई. इस मैच में कोनोली ने 72 रन बनाए. प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात के लिए सबसे ज्यदा 3 विकेट लिए.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन)
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र