रवि रायकवार, दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में बीजेपी पार्षद की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। भाजपा नेता को मौत के घाट उतारने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही हत्यारों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए गए है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां 31 मार्च को सेवड़ा चुंगी के पास बीजेपी पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद शहर समेत पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया था।
ये भी पढ़ें: बीजेपी पार्षद की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनीः कुछ दिन पहले पेरोल पर आया था जेल से बाहर
मृतक भाजपा नेता के परिजनों ने इसे लेकर आक्रोश जताया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और आरोपियों की धर पकड़ शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतक कल्लू कुशवाहा भी आपराधिक प्रवक्ति का था। उस पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। कुछ दिन पहले ही वह पेरोल पर जेल से बाहर आया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: विजय मेवाड़ा हत्याकांड मामले में शॉर्ट एनकाउंटर पर सियासत: टी राजा ने मुख्य आरोपी को ठोकने की कही बात, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

