पवन राय, मंडला। जिले के मोहगांव प्रोजेक्ट अंतर्गत देवरी दादर डिपो में बुधवार दोपहर लकड़ी लोडिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। डिपो में लकड़ी के छठ्ठे को वाहन में लोड करते समय अचानक भारी लकड़ी एक श्रमिक के ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में विभाग के कर्मचारियों द्वारा उसे अंजनियां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया l जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

सरकारी जमीन पर बनाई जा रही थी मस्जिदः रास्ता हो रहा था बंद, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

मृतक मोहगांव रैयत निवासी छत्तर सिंह तेकाम

मृतक की पहचान मोहगांव रैयत निवासी छत्तर सिंह तेकाम (55) के रूप में हुई है l जो डिपो में श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही अंजनियां पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने लाीपरवाही का लगाया आरोप

परिजनों का कहना है कि हादसा के बाद उन्हें विभाग की ओर से फोन के माध्यम से सूचना दी गई थी l उन्हें बताया गया था कि पैर और पीठ पर चोटे आई है l इस दौरान परिजनों का आरोप है कि मंडला के समीप मोहगांव प्रोजेक्ट के रसईया दोन डिपो में हादसा हुआ तो घायल श्रमिक को मंडला अस्पताल ले जाने के बजाय अंजनियां अस्पताल लाया गया। उनका यह भी आरोप है कि समय पर बेहतर इलाज नहीं मिलने के कारण भी स्थिति गंभीर हुई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m