चंकी बाजपेयी, इंदौर। शिक्षा के मंदिर में छात्रों द्वारा रुपए के लेनदेन को लेकर जमकर उत्पाद मचाया गया। छात्रों ने लैब में तोड़फोड़ भी कर दी। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्जकर 4 छात्रों को जेल भेज दिया है।

साइंस कॉलेज लैब में सीसीई की परीक्षा

भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक होलकर साइंस कॉलेज लैब में सीसीई की परीक्षा चल रही थी कि तभी कुछ छात्र अचानक पहुंचे और जमकर विवाद शुरू कर दिया। लैब में रखे हुए उपकरण तोड़ दिए और परीक्षा रोकने का प्रयास किया। छात्रों के उत्पात के कारण वहां पर मौजूद अन्य छात्रों में भगदड़ मच गया। मामले की शिकायत थाने में की गई। पुलिस ने विकेंद्र, लोकपाल, चमनदीप, अभय, अनिल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

कुछ छात्रों की गिरफ्तारी हो गई जिन्हें प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार रुपए से लेनदेन से जुड़ा हुआ मामला था। कुछ छात्र लैब में मौजूद थे और उसी की सूचना के आधार पर उपद्रव करने वाले छात्र वहां पर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हुई है।

बड़ी खबरः जज को फोन करने मामले में बीजेपी विधायक के खिलाफ क्रिमिनल कंटेंप्ट दर्ज करने के दिए निर्देश

राजकुमार यादव, थाना प्रभारी भंवरकुआं इंदौर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m