उज्जैन/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 अप्रैल को उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ का शुभारंभ करेंगे। उज्जैन साइंस सेंटर का लोकार्पण करेंगे। 3 से 5 अप्रैल तक डोंगला डिजिटल प्लेनेटेरियम परिसर में आयोजन होगा। जहां भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान के समन्वय पर वैश्विक मंथन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में देश-विदेश के वैज्ञानिक, खगोलविद, शिक्षाविद और शोधार्थी भागीदारी करेंगे। UAV, सैटेलाइट निर्माण, स्पेस टेक्नोलॉजी और खगोलीय अवलोकन पर विशेष वर्कशॉप्स का आयोजन किया जाएगा। जिसमें युवाओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल बढ़ाने पर फोकस रहेगा। ISRO, CSIR, DRDO और NITI Aayog समेत प्रमुख संस्थानों सहभागिता करेंगी।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, ‘अप्पी’ हो गई हैं, BJP प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा वोट
उज्जैन-डोंगला को ग्लोबल मेरिडियन बनाने पर भी चर्चा होगी। व्याख्यान, टेक्नोलॉजी एक्सपो और स्टार्ट-अप कॉन्फ्रेंस प्रमुख आकर्षण होंगे। वराहमिहिर से डॉ. विक्रम साराभाई तक के खगोल विज़न पर चिंतन होगा। इस सम्मेलन से आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को नई गति मिलेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

