चंकी बाजपेयी, इंदौर। हाथों की जादूगरी दिखाकर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले साथी वाहन चोर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने सुनसान स्थान पर वाहन चुराकर छुपा दिया और ग्राहक की तलाश में जुटा हुआ था।
आरोपी केट रोड का रहने वाला
एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक फरियादी संदीप जायसवाल के द्वारा शिकायत की थी कि उसकी घर के बाहर खड़ी हुई बोलेरो वाहन क्रमांक MP 09 CR 6184 अज्ञात वाहन चुरा कर ले गया है पुलिस द्वारा तमाम सीसीटीवी फुटेज जांच गए और उसके बाद में कार्रवाई करते हुए विनोद ठाकुर उम्र 45 वर्ष की निवासी केट रोड के रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ग्राहकों को तलाश रहा था
जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि थाना क्षेत्र के ही एक सुनसान स्थान पर उसमें बोलेरो वाहन को छुपा कर रख दिया है। आरोपी ग्राहकों को तलाश रहा था ताकि उसको बेचा जा सके लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकार्ड की जांच कर रही है साथ ही अन्य चोरी के मामले में भी पूछताछ की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

