Malda Judicial Officers Hostage Case: पश्चिम बंगाल के मालदा हिंसा और में सात न्यायिक अधिकारियों (ज्यूडिशियल अफसर) का घेराव कर बंधक बनाने के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बंगाल पुलिस पूरे मामले के ‘मास्टरमाइंड’ एआईएमआईएम (AIMIM) नेता मोफक्करुल इस्लाम (Mofakkerul Islam) को गिरफ्तार कर लिया है। कालियाचक में हुई हालिया हिंसा और तनाव के प्रमुख आरोपी को बागडोगरा एयरपोर्ट (Bagdogra Airport ) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राज्य छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। उसी समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मोफक्करुल कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील है और वह 2011 में AIMIM का उम्मीदवार रह चुका है। मोफक्करुल पर आरोप है कि मालदा के सुजापुर में 1 अप्रैल को हुए विरोध प्रदर्शन में उसने भड़काऊ भाषण दिए। जिससे जनता भड़क गई और हजारों लोगों ने कलियाचौक के BDO ऑफिस को घेर लिया। दो गेट बंद कर दिए गए, जिससे 7 न्यायिक अधिकारी 9 घंटे अंदर फंसे रहे। देर रात उन्हें बाहर निकाला गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोफक्करुल इस्लाम के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद से ही उसकी तलाश जारी थी। खुफिया जानकारी मिली थी कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला है। पुलिस की एक विशेष टीम ने जाल बिछाकर उसे टर्मिनल के पास से धर दबोचा। मोफक्करुल इस्लाम असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का एक प्रमुख चेहरा है। उसने साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उत्तर दिनाजपुर जिले की इटाहार (Itahar) सीट से AIMIM के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों सुजापुर और कालियाचक के आसपास हुए विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व भी इस्लाम ही कर रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस्लाम की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। आरोप है कि सुजापुर में हुए विरोध प्रदर्शनों को सुनियोजित तरीके से उसी ने लीड किया था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस हिंसा के पीछे कोई गहरी साजिश थी या यह अचानक भड़का हुआ आक्रोश था।
पुलिस-प्रशासन को दी थी चुनौती
हाल ही में सामने आए एक वीडियो में इस्लाम बेहद आक्रामक तेवर में जिले के आला अधिकारियों को ललकारता नजर आ रहा है. वीडियो में उसे कैमरे के सामने चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, ‘ओए डीएम , एसपी .. सीआईडी कहां हो? आईबी कहां है? तुम सब कहां हो? यहां आओ…” प्रशासन के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी और भीड़ को उकसाने के बाद से ही वह पुलिस के राडार पर था।
दोपहर में प्रदर्शन, शाम को अधिकारी बंधक बनाए गए
मालदा में विरोध प्रदर्शन दिन में पहले कालियाचक 2 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस के बाहर शुरू हुआ था। जो देर रात तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शुरू में न्यायिक अधिकारियों से मिलने की मांग की थी। अंदर जाने की परमिशन न मिलने पर, उन्होंने शाम करीब 4 बजे प्रदर्शन शुरू कर दिया और परिसर का घेराव कर लिया। अधिकारियों को 9 घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा गया था। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को 18 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक चुनावी उम्मीदवार भी शामिल है। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के उम्मीदवार मौलाना शाहजहां अली और 16 लोगों को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
NIA ने जांच शुरू की
इधर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देश पर चुनाव आयोग (election Commission) ने मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है। दरअसल मामले की सुनवाई करते हुए देश के शीर्ष न्यायालय ने कहा था कि यह घटना राज्य प्रशासन की विफलता को भी उजागर करती है। दिल्ली में चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए की एक टीम शुक्रवार (आज) को राज्य में मौजूद रहेगी। 2 अप्रैल को मामले में सुनवाई करते हुए सुपीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल को सबसे अधिक ध्रुवीकरण वाला राज्य बताया था। सुपीम कोर्ट ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान मालदा जिले में ज्यूडिशियल अफसरों के घेराव और हमले पर प्रशासन की विफलता और निष्क्रियता पर कड़ी नाराजगी जताई थी और सीबीआई या एनआईए से जांच कराए जाने का निर्देश दिया था।
2 TMC पार्षदों सहित 6 लोगों पर दर्ज हुई FIR
इधर कोलकाता पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। कोलकाता पुलिस ने 31 मार्च और 1 अप्रैल को CEO बंगाल के दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के मामले में कोलकाता के 2 TMC पार्षदों सहित 6 लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की है। TMC पार्षद शांति रंजन कुंडू और सचिन सिंह पर केस दर्ज किया गया है। FIR में आरोप लगाया गया है कि 31 और 1 मार्च की दरमियानी रात को आरोपियों ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर, हरे स्ट्रीट और स्ट्रैंड रोड के चौराहे पर, ख़ास तौर पर शिपिंग कॉर्पोरेशन बिल्डिंग स्थित पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग के दफ़्तर के सामने, एक गैर-कानूनी जमावड़ा बनाया।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

