राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में दतिया विधानसभा के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता को लेकर सियासत जारी है। मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- मुकेश मल्होत्रा और राजेंद्र भारती फिर विधायक बनेंगे। मैंने पहुंचकर रात में विधानसभा खोलने का कारण पूछा, विधानसभा प्रमुख सचिव ने कहा था रात में विधानसभा खोलने की कोई सोच नहीं है। उन्होंने रुटिन का काम बताया, सुबह पता चला विधायक राजेंद्र भारती की सदस्य्ता निरस्त की।

बीजेपी अलोकतांत्रिक का कैंसर बन गई

विधानसभा खुलेगी तो हम जाएंगे, हम गए तो प्रमुख सचिव ने हमारा स्वागत किया था। मैंने कोई अनैतिक काम नहीं किया
सदन में नहीं गए, विधानसभा परिसर में गए थे। नरोत्तम मिश्रा पर पेड न्यूज का मामला इसी विधानसभा का है। निर्मला सप्रे पर विधानसभा ने कोई निर्णय नहीं लिया। बीजेपी अलोकतांत्रिक का कैंसर बन गई है। तीसरी सीट से राज्यसभा 500-700% कांग्रेस प्रत्याशी ही जाएंगे। राज्यसभा चुनाव फैक्टर के लिए बीजेपी नंबर कम करने में लगी है लेकिन बीजेपी कामयाब नहीं होगी।

राजेंद्र भारती सदस्यता मामलाः नेता प्रतिपक्ष ने लिखा- आधी रात में भाजपा के काले कारनामे, कांग्रेस बोली-

ये संकट था नहीं, पैदा किया गया

गेंहू खरीदी की तारीख बढ़ने पर बोले- 10 करोड़ बारदानों की आवश्यकता थी लेकिन ढाई करोड़ का ही ऑर्डर किया। बारदाने नहीं होने से गेंहूं नहीं खरीद रहे, ये संकट था नहीं, पैदा किया गया है। जूट बारदान के लिए आवेदन ही नहीं किया।
खरीदी होती तो ओला-पाला से फसलें प्रभावित नहीं होतीं, एक्सपर्ट-इम्पोर्ट नीति भी सही नहीं है। खरीदी की तारीख बढ़ी तो सोसायटी में पैसे जमा करने की तारीख क्यों नहीं बढ़ाई।

बड़ी खबरः कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता 2 अप्रैल से खत्म, गजट नोटिफिकेशन जारी,

कृषि मंत्री के बंगले का करेंगे घेराव

जीतू पटवारी ने कहा- किसानों के मामले को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले का घेराव करेंगे। भोपाल स्थित बंगले का घेराव होगा। एक दिन का उपवास करेंगे, मंडियों में भी आंदोलन करेंगे।

रात तक खुली रही विधानसभाः पीसीसी चीफ जीतू पटवारी अचानक पहुंचे, रात में MLA भारती की सदस्यता रद्द करने

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m