राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने के मामले को लेकर प्रदेश का सियासी पारा गर्म है। जीतू पटवारी के बयान और आरोपों को लेकर बीजेपी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। बीजेपी ने कहा- जीतू पटवारी भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के लिए संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं। जीतू पटवारी असंवैधानिक रूप से विधानसभा में घुसे, पैर पर पैर रखकर पीएस के सामने बैठे रहे, उन्हें धमकाने की कोशिश की। इस पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज होना चाहिए। वे नेता प्रतिपक्ष को साथ लेकर तक नहीं गए। बीजेपी का इससे कोई लेना देना नहीं है। न्यायालय ने भ्रष्टाचारी को सजा दी है।
कांग्रेस सरकार में प्रह्लाद लोधी पर हुई थी कार्रवाई
दतिया विधायक का मामला राजनैतिक दलों का नहीं भ्रष्टाचार का मामला है। दिग्विजय सिंह सरकार के समय भ्रष्टाचार किया, करोड़ों की हेराफेरी की, मप्र में मामला चल रहा था तो उन्होंने ही दिल्ली कोर्ट में ट्रांसफर करवाया था। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम में लिखा है कि दो या दो साल से अधिक की सजा होने पर सदस्यता स्वतः समाप्त होगी। विधानसभा में तो रविवार के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही थीं, कार्यवाही तो पहले ही हो गई थी। कांग्रेस सरकार में विधायक प्रह्लाद लोधी पर इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। इस मामले से राज्यसभा चुनाव का कोई लेना-देना नहीं है, हम इस मामले में पार्टी नहीं है।
कार्तिकेय चौहान के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे राहुल गांधी: एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है मानहानि मामला
भाजपा का इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं
अमित पवार, बैतूल। दतिया विधानसभा सीट रिक्त होने और कांग्रेसियों के आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उन पर कोर्ट के कार्रवाई की है। न्यायालीन कार्रवाई का चाहे भाजपा हो यो कांग्रेस स्वागत करना चाहिए। विधानसभा चुनाव का निर्णय चुनाव आयोग और संबंधित संस्था लेगी। अगर सदस्यता गई है तो नियमानुसार संविधान के अनुरूप जो भी कार्य रहेगा वो होगा। पार्टी अदालत के साथ है। भाजपा का किसी प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। अदालत के निर्णय का क्रियान्वयन का काम चुनाव आयोग या विधानसभा सचिवालय का है। इसका जवाब वही दे सकते है पार्टी का उससे लेना देना नहीं है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

