सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। जिले के महदेइया रेलवे स्टेशन से कोयला चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कोयला लदी एक रैक खड़ी दिखाई दे रही है, जिस पर करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग चढ़कर कोयला चोरी करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने रेलवे की सुरक्षा और एनसीएल सिक्योरिटी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोग रैक पर चढ़कर कोयला निकाल रहे

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा खेल कथित तौर पर एनसीएल सिक्योरिटी और रेलवे कर्मचारियों की मिलीभगत से संचालित हो रहा है। कोयले से लदी रैक को बिना किसी ठोस वजह के बीच रास्ते या स्टेशन के पास रोक दिया जाता है, जिसके बाद संगठित तरीके से कोयला चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग रैक पर चढ़कर कोयला निकाल रहे हैं, लेकिन मौके पर रोकने-टोकने वाला कोई नजर नहीं आया।

सरकारी नौकरीः नर्सिंग के 2646 पदों पर निकली भर्ती, 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन, 15 मई से होगी परीक्षा

गोरबी क्षेत्र में कोल माफिया का संगठित नेटवर्क

सूत्रों की मानें तो गोरबी क्षेत्र में कोल माफिया इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा है। आरोप है कि कोल माफिया रेलवे और एनसीएल से जुड़े कुछ लोगों को अनुचित लाभ देकर उनके साथ सांठगांठ करता है, और फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। चोरी से करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंच रहा है। बताया जाता है कि चोरी कोयला बेहद कम कीमत पर उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तक पहुंचाया जाता है। बड़ा सवाल जिम्मेदार कब कार्रवाई करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग में घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाईः सीएमएचओ सस्पेंड, डीपीएम और फार्मासिस्ट पर भी गिरी गाज

अरविन्द कुमार, स्टेशन मास्टर, महदेईया

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m