राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में दसवीं-बारहवीं बोर्ड की पढ़ाई महंगी हुई है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नई प्रवेश नीति जारी की है। 10वीं और 12वीं के परीक्षा फार्म 15 मई से जमा होंगे। परीक्षा शुल्क, नामांकन सहित अन्य शुल्क बढ़ाए गए हैं।
यह राशि बढ़ाई
नियमित विद्यार्थियों को 1200 की जगह अब 1500 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा। स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए 1600 रुपए फीस तय की गई है। नौवीं कक्षा में नामांकन शुल्क 350 से बढ़ाकर 500 रुपए किया है। 10 वर्ष पुरानी अंकसूची की प्रति प्राप्त करने का शुल्क 600 रुपए से बढ़ाकर एक हजार रुपए हुआ है।
डीएलएड परीक्षा शुल्क में भी वृद्धि
नियमित विद्यार्थियों को सभी विषयों के लिए सात हजार रुपए, दूसरे अवसर के लिए विषयों के अनुसार तीन हजार से सात हजार रुपए तक शुल्क तय किया है। स्कूलों की संबद्धता फीस भी बढ़ी है। 10वीं तक के सरकारी स्कूलों को 20 हजार, निजी स्कूलों को 22 हजार रुपए और 12वीं तक के लिए यह राशि क्रमशः 27 हजार और 30 हजार रुपए तय की गई है।
गलत प्रवेश पर प्राचार्य पर लगेगा जुर्माना
नई नीति में नियमों को भी सख्त किया गया है। किसी छात्र को गलत तरीके से प्रवेश दिया जाता है तो संबंधित संस्था के प्राचार्य पर पांच हजार का अर्थदंड लगाया जाएगा। यह राशि छात्र से नहीं वसूली जाएगी। 10वीं में लागू बेस्ट ऑफ फाइव सिस्टम समाप्त किया है। अब सभी विषयों के अंक अनिवार्य रूप से जोड़े जाएंगे।
डमी प्रवेश पत्र मिलेंगे
कक्षा नौवीं के लिए ऑनलाइन नामांकन 15 मई से 30 सितंबर तक। 10वीं. 12वीं के परीक्षा फार्म 15 मई से 15 सितंबर तक भरे जाएंगे। आवेदन पत्र में अपार आईडी नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा। परीक्षा फार्म भरने के सात दिन बाद छात्रों को डमी प्रवेश पत्र मिलेंगे। स्कूल प्राचार्यों को इसे डाउनलोड कर विद्यार्थियों और अभिभावकों से जानकारी का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।
रेलवे स्टेशन पर कोयला चोरी का वीडियो वायरलः रैक पर चढ़कर 2 दर्जन लोगों ने वारदात को दिया अंजाम,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

