राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने के बाद
उपचुनाव की तैयारी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। इससे सवाल उठ रहा है कि क्या दतिया में उपचुनाव जल्द होंगे। मामले को लेकर सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस का बयान सामने आया है।
दसवीं-बारहवीं बोर्ड की पढ़ाई हुई महंगीः माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नई प्रवेश नीति जारी की
फिर विधायक बनेंगे
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि- बीजेपी डरी हुई है, इसलिए तमाम तैयारियां चल रही हैं। हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। राजेंद्र भारती फिर विधायक बनेंगे और राज्यसभा चुनाव में वोट भी डालेंगे।
यह संवैधानिक संस्थाएं तय करेंगी
बीजेपी प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा- राजेंद्र भारती पर भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध पाया गया है। न्यायालय ने सजा दी है।कांग्रेस ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टी भ्रष्टाचारी नेता के साथ खड़ी है। जहां तक विधायकी की बात है यह संवैधानिक संस्थाएं तय करेंगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

