शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हनुमान जन्मोत्सव जुलूस को लेकर विवाद गहरा गया है। जुलूस का वीडियो सामने आने के बाद ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। जुलूस के दौरान ‘भानू हिंदू’ ने बिना नाम लिए विधायक आरिफ मसूद को लेकर विवादित बयान दिया था।
‘भानु हिंदू’ पर अभद्र भाषा के आरोप लगे है। इस्लामपुरा-बुधवारा क्षेत्र से जुलूस निकला था। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायकर्ता ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द के लिए खतरा बताया है। आरोपी के खिलाफ तत्काल केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक
पुलिस से वायरल वीडियो की जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की अपील की गई है। कुछ समय पहले विधायक आरिफ मसूद ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। शिकायत में आरिफ मसूद ने शहर का माहौल खराब करने वाले के ऊपर कारवाई की मांग की थी। ऐसी शिकायत से जोड़कर भानू हिंदू का बयान देखा जा रहा है।
शराब दुकान संचालन के लिए निगम गठन पर विचारः मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में आया सुझाव,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

