सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले के मोरवा थाने में बीते 10 दिनों से चल रहे हाईटेक ड्रामे का फिलहाल एक पड़ाव खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने एक बार फिर मोरवा थाने की कमान संभाल ली है। वहीं, अंतरिम व्यवस्था के तहत प्रभार देख रहे डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह को 9 दिनों के भीतर वापस जियावन लौटना पड़ा है। अब सबकी नजरें 8 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां राज्य शासन को पूरी ट्रांसफर फाइल कोर्ट में पेश करनी होगी।
हाईकोर्ट पहुंचने पर चर्चा में आया
सिंगरौली जिले के मोरवा थाने में पिछले 10 दिनों से चल रहा प्रभारी बदलने का मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद चर्चा में आ गया है। कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने शनिवार रात करीब 9 बजे फिर से मोरवा थाने का प्रभार संभाल लिया। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि उन्हें उसी स्थान पर कार्य जारी रखने दिया जाए, जहां वे आदेश जारी होने के समय पदस्थ थे।
एकल पीठ ने स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाते हुए अंतरिम राहत दी
इसी आदेश के बाद कपूर त्रिपाठी ने दोबारा मोरवा थाना प्रभारी की कुर्सी संभाली। वहीं, इस बीच प्रभार देख रहे डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह को 9 दिनों के भीतर ही वापस जियावन लौटना पड़ा। 2 अप्रैल को न्यायाधीश मनिंदर एस. भाटी की एकल पीठ ने स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाते हुए अंतरिम राहत दी थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी, जहां राज्य शासन को पूरी ट्रांसफर फाइल और पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा कोर्ट में पेश करनी होगी।
शेयर बाजार में मुनाफे के नाम पर डॉक्टर से 3 करोड़ की ठगी मामलाः एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

