UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में बारिश का दौर अभी भी थमा नहीं है. 7 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से एक बार फिर आंधी-बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है. विभाग के मुताबिक सोमवार को भी कई जनपदों में आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है. इस दौरान पूर्वी हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी हिस्से में अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क रहने के असार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रयागराज, वाराणसी, फतेहपुर, लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, बरेली समेत 20 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. वहीं कानपुर और आसपास के इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 6 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

विशेषक्षों के अनुसार 7 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य को प्रभावित कर सकता है. जिसके असर से 9 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है. 7 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक आंधी चल सकती है. कहीं-कहीं ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. 8 अप्रैल को यूपी के दोनों हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 9 अप्रैल को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.