धर्मेंद्र यादव, निवाड़ी। जिले से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। टेहरका थाना क्षेत्र के घूघसी गांव में हुई इस घटना के बाद आज मृतक की मां ने अपने बेटे को साजिश के तहत ससुराल बुलाकर उसकी हत्या कराए जाने की आशंका जताई है। वहीं, घटना में युवक की पत्नी भी घायल हुई है और उसका उपचार जिला चिकित्सालय निवाड़ी में जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के ग्राम तुरना निवासी 28 वर्षीय शैलेन्द्र यादव, पिता दयाशंकर यादव, का विवाह कुछ वर्ष पहले निवाड़ी जिले के घूघसी गांव की रहने वाली विभा यादव से हुआ था। बताया जा रहा है कि विभा पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान विभा ने अपने पति शैलेन्द्र को अपनी मां के ऑपरेशन की जानकारी दी। 

इसके बाद शैलेन्द्र अपनी पत्नी से मिलने और ससुराल पहुंचा। लेकिन यहां 12 और 13 अक्टूबर की दरमियानी रात पति-पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान शैलेन्द्र का पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। 

बताया गया कि पत्नी को मृत समझने के बाद शैलेन्द्र ने मंगलवार को कथित तौर पर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर टेहरका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विभा यादव को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय निवाड़ी पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, चिकित्सकों ने शैलेन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतक की मां ने जताई साजिश की आशंका

घटना के बाद आज बुधवार को मृतक की मां क्रांति ने  गंभीर आरोप लगाए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m