गुरदासपुर। गांव आदियां में 22 फरवरी रात को चेकपोस्ट पर तैनात एसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की गोलियां मारकर हत्या मामले में नया मोड़ आया है। हत्याकांड में आतंकी कनेक्शन सामने आया था। पुलिस के अनुसार, आईएसआई आतंकी संगठन के कहने पर आदियां गांव निवासी रणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह और दिलावर सिंह ने वारदात को अंजाम दिया था।
25 फरवरी को मुठभेड़ में आरोपी रणजीत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह घायल हुए थे। आरोपी रणजीत सिंह के ताया हरविंदर सिंह ने कहा, वह शनिवार को भतीजे रणजीत सिंह के मामले में जिला कॉम्पलेक्स गए थे तो वहां उन्हें अनजान कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा, रणजीत के बारे में बात करनी है। कोर्ट में एक आदमी आया है।
उक्त व्यक्ति ने खुद को नवापिंड झावर का बताया। बाद में उक्त व्यक्ति कैंटीन मिला और कहा कि रणजीत को इंसाफ दिलाने के लिए आप क्या कर रहे हो तो मैंने कहा कि कोर्ट में केस चल रहा है। फिर उक्त व्यक्ति ने कहा कि इंसाफ नहीं मिलेगा, आप कहो तो इंस्पेक्टर को गोली मार दें।

उन्होंने कहा कि 15 दिनों से गुरमीत को मारने का प्लान बना रहे हैं। इधर, एसएसपी आदित्य ने कहा, हरविंदर सिंह ने उक्त आदमी को पकड़वाया क्यों नहीं, पर मामले की जांच की जाएगी।
- बीजेपी स्थापना दिवस पर दीपोत्सव का आयोजन, मुस्लिम समुदाय के 32 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
- लुधियाना में किसानों का जोरदार प्रदर्शन: बिजली बिल से लेकर लेबर कोड तक उठाईं कई मांगें
- स्कूल में लगाया धमकी भरा पोस्टर, दस लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; सनकी ने लिखा- अतीक मारा गया है गैंग नहीं
- अंडरगारमेंट चोर का आतंक: सोना-चांदी छोड़ घर से चुराए चड्डी, Viral Video देख फटी रह जाएंगी आखें
- जमीन विवाद में युवक की हत्या: पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल 3 कुल्हाड़ी और लोहे का पाईप किया बरामद
