कमल वर्मा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में भाई से चल रहे झगड़े का बदला लेने सनकी भाई ने उसकी कार समझकर पड़ोसी की कार में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आग लगाने के बाद बदमाश अपने दो साथियों के साथ वारदात कर फरार हो गया। लेकिन एक आरोपी पकड़ा गया जिसने पूरा राज खुल दिया। वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य दो की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: भूत भगाने के नाम पर हैवानियत! महिला के साथ बेरहमी की सारी हदें पार, अंधविश्वास में डूबी सोच ने किया लहूलुहान
दरअसल, महाराजपुरा थाना क्षेत्र दीनदयाल नगर में रहने वाले धर्मवीर सगर की कार में शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों उनकी कार की तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। गाड़ी धर्मवीर सगर के घर के बाहर खड़ी थी। जिसके बाद तीन बदमाश रात दो बजे के बाद बाइक से आए और कार में तोड़फोड़ कर आग लगाकर भाग गए। धर्मवीर को पता नहीं चला कि उनकी कार को बदमाशों ने फूंक दिया हैं। उनके पड़ोसी प्रमोद की नींद खुली तो उन्हें कार जलती दिखी, जिससे खलबली मच गई।
यह भी पढ़ें: ‘तांत्रिक क्रिया से भस्म कर देंगे सड़-सड़ कर मरेगा’, मंदिर के पुजारी ने भक्त से की मारपीट, CCTV फुटेज आया सामने
लोगों ने तुरंत दमकल को बुलाया। हालांकि तब तक कार जल चुकी थी। धर्मवीर सगर के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जब CCTV फुटेज चेक किए गए तो बदमाशों की बाइक दिखाई दी। इसके आधार पर पुलिस ने महाराजपुरा के रहने वाले सुरेश उर्फ बिट्टू जाटव की पहचान कर ली और उसे पकड़ने पर सुरेश ने खुलासा किया कि धर्मवीर के पड़ोस में उसका भाई रहता है। जिससे उसने उसकी कार चलाने के लिए मांगी थी।
यह भी पढ़ें: I love मां लिखकर युवक ने की खुदकुशी: जहर खाकर दी जान, 3 पेज के सुसाइड नोट सामने आई चौंकाने वाली वजह
लेकिन भाई ने कार देने से मना कर दिया था। जिससे उसकी खुन्नस चल रही है। वह अपने भाई की गाड़ी में आग लगाने गया था। लेकिन जल्दबाजी में पड़ोसी की कार में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, फरार दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

