अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय कठवरिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के नोटिस बोर्ड पर बम से उड़ाने की धमकी भरा पोस्टर चिपका हुआ मिला। इस घटना से स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बोर्ड पर लिखा है अतीक मारा गया है, उसके गैंग नहीं।
READ MORE: ग्वालियर में नकली नोट का खेल: 10 गुना मुनाफे के लालच में दूध कारोबारी से 40 हजार की ठगी, बच्चों के नोट थमाकर ठग फरार
जानकारी के अनुसार आज जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो उनकी नजर नोटिस बोर्ड पर लगे एक संदिग्ध पोस्टर पर पड़ी। पोस्टर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी और शिक्षकों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पोस्टर में धमकी देने वाले ने खुद को मृतक गैंगस्टर अतीक अहमद का गुर्गा बताया है और लिखा है कि “अतीक मारा गया है, उसके गुर्गे नहीं।” यह लाइन पढ़कर शिक्षकों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पोस्टर को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: भाई से झगड़े में खोया आपा: सनक में कर दिया बड़ा कांड, पड़ोसी की कार में लगाई आग
प्रारंभिक जांच में इसे किसी शरारती तत्व की हरकत माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सतना में जिला न्यायालय और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जिनकी जांच अभी जारी है। लगातार मिल रही धमकियों से पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और छात्रों व अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। हेडमास्टर ने कहा कि इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्रकरण की जांच करेगी। इस घटना के बाद सब दहशत में हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

