Today’s Top News : बिलासपुर. साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की अपील (ACQA No. 66/2026) को स्वीकार करते हुए ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलट दिया. हाईकोर्ट ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 120-बी (अपराधिक षड्यंत्र) के तहत दोषी ठहराया है. कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में छह माह की अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. यह दौरा महज एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि बस्तर के भविष्य की नींव रखने वाली बैठक के रूप में देखा जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय 7 अप्रैल की सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इसी दिन वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट करेंगे. दोनों बैठकों में बस्तर के व्यापक विकास का खाका पेश किया जाएगा.

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त की राशि आज जारी की. इसके जारी होते ही हितग्राही महिलाओं के मोबाइल में खुशियों के नोटिफिकेशन की घंटी बज उठी. इस योजना के तहत राज्य की 68 लाख 48 हजार 899 महिलाओं को 641 करोड़ 62 लाख 92 हजार रुपए उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए. लाभान्वित हितग्राहियों में 7773 महिलाएं नियद नेल्ला नार के योजना के गांवों की रहने वाली हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग को लेकर NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज सड़कों पर उतरे और तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और आयुष विश्वविद्यालय का घेराव करते हुए छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई. 

रायपुर. अभनपुर क्षेत्र के चंपारण मंडल अंतर्गत भिलाई गांव में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब विधायक इंद्र कुमार साहू का एक बयान विवाद का कारण बन गया. वायरल हो रहे वीडियो में विधायक यह कहते नजर आ रहे हैं कि “जो लोग पार्टी में गद्दारी करते हैं, वे प्रवक्ता बनकर जाते हैं.” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं अपनी जगह से उठ गए और फिर विधायक से तीखी बहस शुरू हो गई.

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने विधिवत ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और संगठन की ताकत ही उसे लगातार आगे बढ़ा रही है. इस मौके पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर हमेशा बना रहे.

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है, पुलिस ने अपराध दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में पारित धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के विरोध में बस्तर में मसीह समाज का आंदोलन लगातार जारी है. इसी कड़ी में समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कानून को संशोधन के लिए वापस भेजने की मांग की. मसीह समाज ने चेतावनी दी है कि आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. 13 अप्रैल को संभाग स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबर : जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

बस्तर के भविष्य की बड़ी तैयारी: आज रात CM साय जाएंगे नई दिल्ली, कल पीएम-गृह मंत्री के साथ होगी अहम बैठक, व्यापक विकास का खाका करेंगे पेश

राम अवतार जग्गी हत्याकांड : उम्रकैद के फैसले का सतीश जग्गी ने किया स्वागत, कहा- अमित जोगी को मिले फांसी, पासपोर्ट जब्त हो

जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी पर 20 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगा अंतिम फैसला, वकीलों ने कहा – अमित को सुनवाई का अवसर दिए बिना हाईकोर्ट ने सुनाई है सजा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं, अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

भाजपा प्रशिक्षण शिविर : विधायक इंद्र कुमार साहू ने कार्यकर्ताओं को कहा- गद्दार… जमकर हुआ बवाल, देखें Video

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, NSUI कार्यकर्ताओं ने किया तीन विश्वविद्यालयों का घेराव

महिलाओं के मोबाइल में बजी खुशियों की घंटी : महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रुपए

CG Temple Vandalised : असामाजिक तत्वों ने प्राचीन हिंदू मंदिर की तोड़ी प्रतिमा और जलाया झंडा, रो पड़ी महिलाएं, VHP ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ में महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप : IPL मैचों में लगवा रहे थे लाखों का दाव, फार्महाउस में पुलिस ने मारी रेड, 5 गिरफ्तार

CG News : आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, घर में पसरा मातम

CG Crime : सामान खरीदने दुकान गई महिला से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

धर्म स्वातंत्र्य कानून में संशोधन की मांग तेज : मसीह समाज ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 को संभाग स्तरीय प्रदर्शन का ऐलान