आजमगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में दुग्ध अवशीतन केंद्र और गोरखनाथ डेयरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब महिला आत्मनिर्भर होती है, तो परिवार आत्मनिर्भर बनता है, और जब परिवार आत्मनिर्भर होगा, तो समाज और फिर देश आत्मनिर्भर बनेगा। डबल इंजन सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना, मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी, लखपति दीदी योजना को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है।

मोबाइल वेटरनरी यूनिट का शुभारंभ

सीएम योगी ने 56 हजार बहनों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि जब हर परिवार आत्मनिर्भर होगा, तब विकसित भारत की संकल्पना साकार होगा। जब एक महिला आत्मनिर्भर होती है तो पूरा परिवार आत्मनिर्भर होता है तथा राष्ट्र निर्माण की इकाई सशक्त होती है और तब विकसित भारत की संकल्पना भी साकार होती है। सीएम योगी ने इस दौरान मोबाइल वेटरनरी यूनिट का शुभारंभ तथा लखपति दीदी और बायोगैस प्लांट की लाभार्थी बहनों को सम्मानित भी किया।

READ MORE: शौकत अली ने महाराज सुहेलदेव को लेकर की विवादित टिप्पणी, भड़के मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कहा- AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष माफी मांगें, नहीं तो…

भारत में सब कुछ अच्छा चल रहा

मुख्यमंत्री ने गोतस्करी पर बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि न गोमाता को कटने देंगे, न गोमाता को कहीं पर अनावश्यक रूप से विचरने देंगे। 2017 से पहले गोतस्करी होती थी, लेकिन अब 7700 निराश्रित गौशालाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने देश में पेट्रोलियम उत्पादन संकट का भी जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में हाहाकार है, लेकिन भारत में सब कुछ अच्छा चल रहा है।