मेरठ. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने खुद के ऊपर और अपनी पत्नी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. आग में झुलसने से दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश नशे के पेड़ के नीचे बैठते हैं और… मंत्री अनिल राजभर ने सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, जानिए आखिर ऐसा क्या कहा दिया

बता दें कि पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के उमरनगर का है. जहां रहने वाले जुबेर की 3 साल पहले कोतवाली क्षेत्र की पीर वाली गली निवासी निदा से शादी हुई थी. शादी के दोनों 2 बच्चे हुए. घटना वाले दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ा कि गुस्से में जुबेर ने खुद पर और पत्नी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया. इस दौरान माचिस दिखाते हुए जुबेर ने आग लगाने की धमकी दी.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी बुलडोजर चलवाना है तो… परिवहन में हुए भ्रष्टाचार को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कह दी चुभने वाली बात

वहीं जुबेर के हाथ में माचिस देखकर निदा ने छीनने की कोशिश की. छीना-झपटी में माचिस जल गई. इस दौरान दोनों आग की चपेट में आ गए. आग लगते ही दोनों चीखने लगे. आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे आग बुझाई. उसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. विवाद के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है.