Sikar Fatehpur Street Dog Attack: राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड नंबर 4 में महज 5 साल का मासूम शिवम कुमार सैनी अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक खूंखार आवारा कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को इस कदर नोचा कि उसकी चीखें सुनकर दौड़े मोहल्लेवासियों के भी हाथ-पांव फूल गए।

चेहरे पर 15 और कान पर लगे 5 टांके
बता दें कि कुत्ता शिवम को छोड़ने को तैयार नहीं था, बड़ी मशक्कत के बाद उसे छुड़ाया गया। लहुलुहान हालत में बच्चे को तुरंत फतेहपुर के धानुका अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे का निचला होंठ और गाल बुरी तरह फट गया था, जहां 15 टांके लगाने पड़े। मासूम के कान पर भी गहरे घाव थे, जहां 5 टांके आए हैं। कुल 20 टांकों और भारी खून बहने के बाद बच्चा फिलहाल गहरे सदमे (Shock) में है।
नगर परिषद के खिलाफ फूटा वार्डवासियों का गुस्सा
दरअसल, इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। पीड़ित पिता सुरेश कुमार सैनी और वार्डवासियों का आरोप है कि फतेहपुर की हर गली में आवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी, तब नगर पालिका ने दिखावे के लिए कुछ दिन कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया, लेकिन फिर सब कुछ पुराने ढर्रे पर लौट आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की इसी ढिलाई की वजह से आज एक मासूम की जान पर बन आई है। अब पूरे कस्बे में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत का माहौल है।
पढ़ें ये खबरें
- फैसल रहमान ने ढाका एसडीएच में ब्लड स्टोरेज यूनिट का किया शुभारंभ, खून के लिए अब मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा मोतिहारी
- Anganwadi Worker Recruitment: हाईकोर्ट के आदेश के 5 साल बाद भी नियुक्ति के इंतजार में पीड़ित विधवा, महिला बाल विकास विभाग नहीं ले पा रहा फैसला
- आगजनी, प्रदर्शन और सड़क जाम …दो बच्चों की मौत के बाद फिर हिंसा की आग में सुलगा मणिपुर, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में ‘भारत-विरोधी’ गुट साफ: अमीनुल इस्लाम बुलबुल के नेतृत्व वाले बोर्ड को किया गया भंग, इस खिलाड़ी को बनाया एड-हॉक कमेटी का हेड
- Lalluram impact: रोती मां की सुनी गई पुकार, पुलिस की पहल से बेटे ने मां के चरण छूकर मांगी माफी
