आगरा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले में विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के भूमि पूजन/शिलान्यास/लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जन सैलाब का आगमन, किसी धरती पर दुनिया के अंदर आज भी होता है, तो वह प्रयागराज की धरती पर महाकुम्भ और कुम्भ के आयोजन के अवसर पर हम सब देखते हैं। ग्रेटर आगरा जल्द ही दूसरा नोएडा बन जाएगा। यहां बहुत योजना आएगी। आगरा अब स्मार्ट आगरा के साथ सेफ आगरा के रूप में स्थापित होगा। साल के अंत तक सिविल टर्मिनल भी मिल जाएगा
विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि जनपद आगरा में आज आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा 5,142 करोड़ से ग्रेटर आगरा योजना (रायपुर-रहनकलां) में आधुनिक सुविधायुक्त 10 टाउनशिप का भूमि पूजन व ₹1,324 करोड़ से अधिक की 324 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
READ MORE: ‘पहले टेम्पो चलाते थे आज मंत्री है ओपी राजभर…’, शौकत अली का बड़ा बयान, कहा- उन्हें ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था इसलिए बीमार
विरासत को आगे बढ़ाने की दृढ़ इच्छाशक्ति
पिछले 9 वर्षों में डबल इंजन की सरकार से आगरा ने जो मांगा वह हमने दिया, ये विकास के प्रति सकारात्मक सोच होती है, विरासत को आगे बढ़ाने की एक दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तभी विकास होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो यात्रा प्रारंभ हुई है वह आज ‘नए भारत’ का दर्शन करा रही है। जनपद वासियों को इस उपहार हेतु हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

