UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में बारिश का दौर अभी भी थमा नहीं है. बारिश के चलते प्रदेश में तापमान कम हुआ है. राजधानी लखनऊ के तापमान में भी कमी आई है. जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई है. बुधवार को भी प्रदेश में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल बुधवार को पश्चिमी यूपी के संभाग में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. विभाग ने 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है. वहीं पूर्वी संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं. इन जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चल सकती हैं.

इसे भी पढे़ं : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 8 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

इन जनपदों के लिए अलर्ट जारी

विभाग के अनुसार मथुरा, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायू, संभल, बरेली, सुल्तानपुर, सीतापुर, बाराबंकी, फतेहपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, जालौन, औरैया, इटावा, मैनपुरी और कन्नौज में आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में मौसम का यही रुख बना रहेगा. जिसके बाद मौसम सामान्य होने के आसार हैं.