US-Iran Ceasefire: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सीजफायर का ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप की 48 घंटे की मोहलत खत्म होने से चंद घंटे पहले दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी। उन्होंने ईरान पर बड़ा हमला करने और पूरी सभ्यता को खत्म कर देने की चेतावनी दी थी। 40 दिन से जारी जंग के बाद अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी है। ईरान भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) खोलने के लिए राजी हो गया है। समझौते के तहत अमेरिका और इजराइल अपने हमले रोकेंगे। ईरान भी हमले बंद करेगा। इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल, गैस और अन्य जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना की मदद से सुनिश्चित की जाएगी।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सीजफायर की जानकारी देते हुए पोस्ट में कहा- मैं ईरान पर बमबारी और हमले को दो सप्ताह की अवधि के लिए स्थगित करने पर सहमत हूं। यह एक द्विपक्षीय युद्धविराम (Ceasefire) होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया है।

सीजफायर कराने में पाकिस्तान का भी अहम रोल रहा। इसका जिक्र ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर का धन्यवाद दिया। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं दो हफ्तों के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं। इसे व्यापक युद्धविराम की दिशा में एक कदम बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के बाद लिया गया, जिन्होंने प्रस्तावित हमलों को टालने की अपील की थी। ट्रंप ने यह भी साफ किया कि यह रोक सशर्त है, ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलना होगा, जिसे उन्होंने तनाव कम करने के लिए जरूरी कदम बताया।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि सैन्य लक्ष्य पहले ही हासिल किए जा चुके हैं और तेहरान के साथ बातचीत निर्णायक मोड़ के करीब है। ट्रंप ने कहा कि हम अपने सभी सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर चुके हैं, बल्कि उन्हें पार भी कर चुके हैं, और दीर्घकालिक शांति को लेकर एक ठोस समझौते की दिशा में काफी आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वॉशिंगटन को ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव मिला है, जिसे उन्होंने बातचीत के लिए एक व्यवहारिक आधार बताया। ट्रंप के मुताबिक, ज्यादातर अहम मुद्दों पर पहले ही सहमति बन चुकी है।
व्हाइट हाउस का आया बयान
ईरान के साथ सीजफायर के ऐलान पर व्हाइट हाउस का भी बयान आ गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट (Karoline Leavitt) ने कहा कि बातचीत जारी रहेगी। लेविट ने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप का बयान ही आगे की दिशा तय करेगा। बातचीत का आधार क्या होगा राष्ट्रपति के रूख से तय होगा। लेविट ने कहा कि सच ये है कि हमारे राष्ट्रपति और हमारी पावरफुल सेना ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को राजी किया है और अब आगे की बातचीत जारी रहेगी।

सीजफायर के ईरान में जश्न मनाने सड़कों पर उतरे लोग
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर की खबर सामने आते ही ईरान की राजधानी तेहरान में जश्न का माहौल बन गया है। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और खुशी जाहिर की। लोगों ने ईरान के झंडे लहराए और जश्न मनाया। कई लोग हाथों में पोस्टर और तस्वीरें लिए हुए थे। जश्न के दौरान लोगों ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीरें भी उठाईं। खामेनेई की मौत जंग के पहले दिन 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में हुई थी।
ईरान में अली खामेनेई की मौत के 40वें दिन जुटेंगे समर्थक
ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 40वें दिन यानी आज को उनके समर्थक सड़कों पर उतरकर श्रद्धांजलि देंगे। यह दिन ईरान में धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन अमेरिका-ईरान सीजफायर का ऐलान भी हुआ। खामेनेई की मौत 28 फरवरी की सुबह तेहरान में अमेरिका-इजराइल के एयरस्ट्राइक में हुई थी, जिसके साथ ही ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू हुआ था। ईरान में किसी भी व्यक्ति की मौत के 40वें दिन विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी परंपरा के तहत देशभर में खामेनेई को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

