ईरान और अमेरिका में आखिरकार 2 हफ्ते का सीजफायर हो गया है। इस दौरान ईरानी दूतावास ने एक पोस्ट में अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की उस पोस्ट को रिपोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम दुश्मन को उसके घुटनों पर ला देंगे। डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर वाले ऐलान पर ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने ईरान की सेना को गोलीबारी रोकने का आदेश दिया है, लेकिन चेतावनी भी दी है कि यह युद्ध का अंत नहीं है.
ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान करते हुए कहा कि मैं ईरान पर हमलों को दो सप्ताह की अवधि के लिए स्थगित करने पर सहमत हूं. यह द्विपक्षीय सीजफायर होगा. वहीं ईरान ने इसे अपनी जीत बताया है.
सीजफायर वाले ऐलान पर ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने क्लीयर कर दिया है कि सीजफायर का मतलब युद्ध की समाप्ति नहीं है और दुश्मन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने पर उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.
सरकारी चैनल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) पर पढ़े गए एक बयान में खामेनेई ने कहा, ‘यह युद्ध का अंत नहीं है, लेकिन सभी सैन्य शाखाओं को सर्वोच्च नेता के आदेश का पालन करना चाहिए और गोलीबारी बंद कर देनी चाहिए.’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है और हमें विश्वास है कि यह बातचीत के लिए एक व्यवहार्य आधार है. अतीत के लगभग सभी विवादित मुद्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच सहमति बन चुकी है.’
ईरान ने रखी थीं 10 शर्तें: आक्रामकता न करना, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण जारी रखना, संवर्धन को स्वीकार करना, सभी प्राथमिक प्रतिबंध हटाना, सभी द्वितीयक प्रतिबंध हटाना, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को रद्द करना, आईएईए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को रद्द करना, ईरान को मुआवजा देना, क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू बलों की वापसी, लेबनान के वीर इस्लामी प्रतिरोध सहित सभी मोर्चों पर युद्ध की समाप्ति
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘मैं ईरान पर बमबारी और हमले को दो सप्ताह की अवधि के लिए स्थगित करने पर सहमत हूं. यह एक द्विपक्षीय सीजफायर होगा.’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत पर मैंने विनाशकारी सैन्य शक्ति रोक दी है. इसे होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने और सुरक्षित रखने की शर्त पर किया गया है.
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा, यह स्पष्ट किया जाता है कि सीजफायर का अर्थ युद्ध की समाप्ति नहीं है। ये बातें युद्धविराम की घोषणा के बाद जारी एक बयान में कहा. हमारे हाथ ट्रिगर पर हैं और यदि दुश्मन द्वारा जरा सी भी गलती की जाती है तो उसका पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

