सुरेश पांडेय सिंगरौली। मध्यप्रदेश में शासन की ओर से लगातार कार्रवाई के बाद भी रेत का अवैध उत्खनन और भंडारण जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
9 अप्रैल महाकाल आरती: भांग का श्रृंगार, मस्तक पर चंद्रमा-कमल लगाकर सजे बाबा महाकाल,
गांव की शासकीय भूमि पर किया था भंडारण
खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम को ग्राम जियावन स्थित शासकीय कॉलेज के पास शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित लावारिस रेत पर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से लगभग 161 घन मीटर रेत जब्त की। जब्त रेत को नियमों के प्रावधानों के तहत रेत ठेकेदार को सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है।
MP Morning News: आज से गेहूं खरीदी, तिलक लगाकर किसानों का स्वागत, CM लेंगे बैठक, टीकमगढ़ दौरे
कार्रवाई जारी रहेगी
प्रशासन ने बताया कि संबंधित प्रकरण में खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

