सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले में खेल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला प्रशासन और एनसीएल के बीच ₹13.29 करोड़ की लागत से आधुनिक खेल परिसर निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह पहल कलेक्टर गौरव बैनल के प्रयासों से शासकीय विद्यालयों एवं छात्रावासों के छात्र-छात्राओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

जेल में रुपयों का खेल? सहायक जेल अधीक्षक पर प्रहरी ने लगाए गंभीर आरोप, अधीक्षक ने किया प्रहरी को निलंबित

प्रशिक्षण अकादमियां भी स्थापित

सीएसआर मद के तहत शुरू हो रही इस परियोजना में स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, क्रिकेट नेट प्रैक्टिस पिच, पार्किंग और शौचालय जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षण अकादमियां भी स्थापित होंगी, जहां प्रशिक्षित कोच युवाओं को प्रशिक्षण देंगे।

परियोजना मार्च 2027 तक पूर्ण होने की संभावना

परियोजना का क्रियान्वयन मध्य प्रदेश आवास एवं अवसंरचना विकास संस्था द्वारा किया जाएगा। खेल परिसर का संचालन एक स्वतंत्र सोसायटी के माध्यम से होगा, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर करेंगे। यह परियोजना मार्च 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है और युवाओं को खेल के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m