वाराणसी. प्रदेश सरकार की तबादला एक्सप्रेस आज अलग-अलग विभागों में चल रही है. इसी क्रम में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में तबादला हुआ है. जारी आदेश में तीन अधिशासी अभियंताओं के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए ट्रांसफर कर दिया है.

आदेश के मुताबिक अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम को विद्युत वितरण खंड हरहुआ भेजा गया है. इनको हेमंत कुमार सिंह के स्थानांतरण के बाद रिक्त चल रहे पद पर यहां पर भेजा गया है. गोरखपुर कौड़ीराम विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता संतोष तिवारी को कुशीनगर विद्युत परीक्षण खंड भेजा गया है. इन्हें जितेंद्र कुमार गुप्ता अधीक्षण अभियंता के स्थानांतरण के बाद यहां पर भेजा गया है. इसके अलावा अभिषेक कुमार को डिस्काउंट मुख्यालय वाराणसी से विद्युत वितरण खंड बरईपुर वाराणसी में स्थानांतरित किया गया है.

इसे भी पढ़ें : यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, योगी सरकार ने 35 एडिश्नल एसपी को किया इधर से उधर

बता दें कि गुरुवार को ही शासन की ओर से आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. जिसमें 12 अफसरों को इधर से उधर किया गया है. आईपीएस-आरआर-2020 बैच के मनोज कुमार रावत को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) गोंडा से अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सम्भल भेजा गया है. वहीं आईपीएस-आरआर-2019 बैच के सागर जैन को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहारनपुर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा 35 एडिशनल एसपी का भी ट्रांसफर गुरुवार को किया गया. जारी तबादला सूची में 35 अधिकारियों का नाम शामिल है, जिनको इधर से उधर किया गया है. जिनमें अशोक सिंह उपसेनानायक SDRF लखनऊ और संजीव सिन्हा एएसपी पुलिस मुख्यालय भी शामिल हैं.