कुंदन कुमार/ पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेकर भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया। इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल सहित एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भावुक संदेश देते हुए कहा, आज मैं बधाई नहीं दूंगा, बस इतना कहूंगा- ‘बिहार आपको बहुत याद करेगा नीतीश जी’, यह पूरे प्रदेश की जनता की भावना है।

हस्ताक्षर के बाद नीतीश का चिर-परिचित अंदाज
शपथ ग्रहण के बाद औपचारिकताएं पूरी करते समय एक रोचक पल आया। जब हस्ताक्षर करने की बारी आई, तो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें अपना पेन दिया। सिग्नेचर करते ही नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए अपने विशेष अंदाज में पूछा हो गया… चलें? हालांकि, वहां मौजूद नेताओं और फोटोग्राफरों के विशेष अनुरोध पर वे फोटो सेशन के लिए रुके और सबका अभिवादन स्वीकार किया।
संसदीय राजनीति के ‘ऑलराउंडर’ बने नीतीश
इस शपथ के साथ नीतीश कुमार ने एक दुर्लभ कीर्तिमान अपने नाम किया है। वे अब देश के उन गिने-चुने राजनेताओं में शुमार हो गए हैं जिन्हें चारों सदनों का सदस्य रहने का अनुभव है: लोकसभा (6 बार), विधानसभा (2 बार), विधान परिषद (4 बार) और अब राज्यसभा। उनकी यह उपलब्धि उनकी लंबी और सक्रिय राजनीतिक पारी का प्रमाण है।
दिल्ली में नई सरकार के स्वरूप पर मंथन
शपथ के बाद नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ महत्वपूर्ण बैठक होनी है। सूत्रों के अनुसार, इस चर्चा में बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम और नए मंत्रिमंडल के विस्तार पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। इससे पहले सुबह जेडीयू नेता संजय झा और सम्राट चौधरी ने उनसे मुलाकात की।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

