हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आगजनी की बड़ी घटना होते होते बच गई। दरअसल, गुरुवार की रात तीन मंजिला में इमारत में भीषण आग लग गई। मकान के अंदर मौजूद परिवार तो बाहर निकल गया, लेकिन तीन बच्चे फंस गए थे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने रहवासियों की मदद से टैंकर बुलवाई और सीढ़ी लगाकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। जहां तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही परिवार के लोग घर के बाहर निकल गए थे लेकिन तीन बच्चे तीसरी मंजिल पर फंस गए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: इंदौर में EV कार बनी ‘मौत’ की वजह! घर में भड़की आग-नहीं खुला इलेक्ट्रॉनिक लॉक, अंदर ही जिंदा जल गए 8 लोग, पढ़िए दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी

पुलिस की तत्परता से बची जान

फायर ब्रिगेड की पहुंचने के पहले खजराना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को बाहर निकाली की कोशिश शुरू की। पुलिस ने रहवासियों की मदद से टैंकर बुलवाई और टैंकर पर सीढ़ी लगाई। अंधेरे और धुएं से होते हुए पुलिस बच्चों तक पहुंची। इसके बाद मानव श्रृंखला बनाकर टैंकर पर लगी सीढ़ी से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ें: झाबुआ में पूर्व सरपंच की हत्या: पुरानी रंजिश और सगाई के जश्न में खूनी संघर्ष, गांव में पसरा सन्नाटा

बीते महीने 8 लोगों की जिंदा जलने से हुई थी मौत

आपको बता दें कि बीते 18 मार्च को तड़के सुबह दर्दनाक हादसा हुआ था। छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में स्थित मनोज पुगलिया के घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लग गई थी। इलेक्ट्रिक कार में भड़की चिंगारी ने घर को अपनी चपेट में ले लिया था। मकान के अंदर मौजूद लोग बाहर निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन घर के दरवाजों पर लगा इलेक्ट्रॉनिक लॉक समय पर नहीं खुला। जिससे 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m