RR vs RCB IPL 2026 : आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसपारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। इस मैच में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ राजस्थान ने लगातार चौथा मुकाबला जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान पर बरकरार है।

मैच की शुरुआत बारिश के कारण देरी से हुई। टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी RCB की शुरुआत खराब रही और फिलिप साल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रन बनाकर पारी को संभाला, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 14 रन का योगदान दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड (22 रन) और वेंकटेश अय्यर (29 रन) की तेज पारियों की बदौलत RCB ने 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली।

जुरेल और वैभव की तूफानी बल्लेबाजी

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत यशस्वी जायसवाल (13 रन, 8 गेंद) के जल्दी आउट होने से धीमी रही, लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाला और 43 गेंदों में नाबाद 81 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं बीच में शिमरोन हेटमायर (0) और कप्तान रियान पराग (3 रन) जल्दी आउट हो गए, लेकिन अंत में रवींद्र जडेजा ने नाबाद 24 रन बनाकर जुरेल का साथ दिया और टीम को शानदार जीत दिलाई।

वहीं बेंगलुरु की गेंदबाजी की बात करें तो जोश हेजलवुड और क्रुणाल पंड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (RR vs RCB IPL 2026)

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अभिनंदन सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर।