Sports News Update : छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ पोर्टल Lalluram.com पर पढ़िए खेल जगत की हर बड़ी और अहम खबर. देश और प्रदेश में बीते दिन मैदान पर क्या रहा खास, किन टीमों ने जीत दर्ज की और किन खिलाड़ियों ने बटोरी सुर्खियां, साथ ही आज होने वाले मुकाबलों और खेल गतिविधियों पर एक नजर. पेश है स्पोर्ट्स की दिनभर की प्रमुख अपडेट.

IPL में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला

पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने वाली पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल में अब तक संघर्ष कर रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले मैच में अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी. पिछले साल की उपविजेता पंजाब किंग्स की टीम ने जिस तरह से अभी तक प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बारिश के कारण रद्द कर दिए गए उसके पिछले मैच में अंक बांटने से वह खुश नहीं होगी. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स में यह दिखा दिया है कि एक विजेता टीम पर दृष्टिकोण कैसा होना चाहिए. फिर चाहे वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 200 रन से अधिक के लक्ष्य का आसानी से पीछा करना हो या मुल्लांपुर की मुश्किल पिच पर पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटन्स को हराना.

खाता खोलने उतरेगी सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी टक्कर

सत्र की पहली जीत हासिल करने के लिए बेताब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम शनिवार को यहां जब आईपीएल) के मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी तो उसके अनुभवी सलामी बल्लेबाजों संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा. सीएसके को तीन अलग-अलग मैदानों पर हार का सामना करना पड़ा है और इस तरह से उसके लिए सत्र की शुरुआत निराशाजनक रही है. सीएसके को अगर अपना खाता खोलना है तो उसे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. अभी तक खेले गए तीन मैच में डेवाल्ड ब्रेविस की अनुपस्थिति ने भी टीम के संतुलन को प्रभावित किया है. दक्षिण अफ्रीका के इस विस्फोटक बल्लेबाज के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चोट से उबरकर वापसी करने की उम्मीद है. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है.

गुवाहाटी में RR की जीत, सूर्यवंशी ने 76 रनों की खेली तूफानी पारी

आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसपारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया. इस मैच में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ राजस्थान ने लगातार चौथा मुकाबला जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान पर बरकरार है. पढ़ें पूरी खबर : RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी

यूरोपा लीग में एस्टन विला की लगातार 8वीं जीत, बोलोग्ना को हराया

ओली वाटकिंस के दो गोल की मदद से एस्टन विला ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बोलोग्ना को 3-1 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए. यह इस प्रतियोगिता में एस्टन विला की लगातार आठवीं जीत थी. क्वार्टरफाइनल के पहले चरण में हाफ टाइम से ठीक पहले एजरी कोंसा ने यूरी टिलेमैन्स की घुमावदार कॉर्नर किक पर हेडर से एस्टन विला के लिए पहला गोल दागा. वाटकिंस ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही गोलकीपर फेडेरिको रावग्लिया के पैरों के बीच से शॉट मारकर बढ़त को दोगुना कर दिया. अंतिम क्षणों में जोनाथन रोवे ने मेजबान बोलोग्ना के लिए गोल करके अंतर कम किया लेकिन वाटकिंस ने स्टॉपेज टाइम में अपना दूसरा गोल दागकर एस्टन विला को मजबूती प्रदान की. दूसरे चरण में एस्टन विला दो गोल की बढ़त के साथ उतरेगा.

पूर्व यूरोपीय चैंपियन टीमों के मुकाबले में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने पोटों के खिलाफ 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला. अन्य मैचों में फ्रीबर्ग ने सेल्टा विगो को 3-0 से और क्रिस्टल पैलेस ने फियोरेंटीना को 3-0 से हराया.

व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम ने किया क्वालीफाई

भारत की 3×3 महिला व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है. राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 24 से 29 जुलाई तक स्कॉटिश इवेंट कैंपस में खेली जाएगी.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H