मध्य पूर्व से एक बार फिर तनाव बढ़ाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। लेबनान स्थित संगठन Hezbollah ने इजरायल पर एक और हमला किया है। इस हमले में इजरायली सैनिकों को निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे सीमा क्षेत्र में हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह हमला इजरायल के उत्तरी सीमा क्षेत्र में किया गया, जहां तैनात सैन्य ठिकानों और गश्ती दलों को निशाना बनाया गया। हमले के बाद इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया गया है और जवाबी कार्रवाई भी की गई है।
इस हमले के बाद इजराइल ने साफ कर दिया है कि वह हिजबुल्लाह के साथ सीजफायर पर बातचीत नहीं करेगा। इससे पहले खबरें थीं कि अमेरिका में इजराइल और लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच इस मुद्दे पर बैठक हो सकती थी। Israel की सेना ने कहा है कि वह सीमा सुरक्षा को मजबूत कर रही है और किसी भी तरह की घुसपैठ या हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा। लगातार हो रहे इन हमलों की वजह से इजरायल-लेबनान सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया है और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
हिज्बुल्ला ने नहीं ली अबतक जिम्मेदारी
हालांकि इस हमले को लेकर अभी तक हिज्बुल्लाह की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। फिलहाल, सीमा पर हालात तनावपूर्ण हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ती है या नियंत्रण में आती है, यह देखना अहम होगा।
ईरान-अमेरिका के बीच जल्द सीजफायर वार्ता शुरू
वहीं, पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच जल्द सीजफायर वार्ता शुरू हो सकती है। अमेरिका का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं, जबकि ईरान का नेतृत्व संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं।
इसी बीच, ईरान ने कहा कि अगर इस्लामाबाद में चल रही बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती, तो सिर्फ इजराइल को दोष नहीं दिया जा सकता। इजराइल और अमेरिका के फैसले जुड़े हैं, इसलिए वार्ता फेल होने पर जिम्मेदारी अमेरिका पर भी होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

