करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में नकली सोना बेचकर ज्वेलर्स के साथ ठगी करने वाली पिता-बेटी की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती अपने पिता के साथ मिलकर शहर के विभिन्न ज्वेलरी शोरूम में नकली आभूषणों को असली बताकर बेचती थी।
हाई-प्रोफाइल दुकानों को बनाया निशाना
पुलिस के अनुसार, इन ठगों ने शहर की कई बड़ी और मशहूर दुकानों को अपना निशाना बनाया। इस धोखाधड़ी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती एक शोरूम के भीतर सेल्सपर्सन को सोने के आभूषण दिखाती और सौदा करती नजर आ रही है। आरोपियों ने बड़ी चालाकी से नकली ज्वेलरी को बाजार में खपाया।
सीसीटीवी के आधार पर हुई गिरफ्तारी
ज्वेलरी शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए पिता-बेटी से पूछताछ कर रही है। साथ ही शहर के अन्य सर्राफा व्यापारियों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे और कितनी दुकानों पर इस तरह की ठगी को अंजाम दे चुके हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

