हरियाणा के मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें समन जारी करते हुए 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे पंचकूला स्थित कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

चंडीगढ़। हरियाणा के मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें समन जारी करते हुए 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे पंचकूला स्थित कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

आयोग के अनुसार, DAV College Dehradun में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गायक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि यह घटना पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद मंच पर हुई, जहां आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।

विवाद बढ़ने पर मांगी माफ़ी
विवाद बढ़ने के बाद मासूम शर्मा ने माफी भी मांग ली थी, लेकिन हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आयोग का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह महिलाओं की गरिमा, सम्मान और शालीनता से जुड़ा गंभीर विषय है।

आयो ने ई-मेल के जरिए भेजा समन

आयोग ने ई-मेल के माध्यम से भेजे गए समन में स्पष्ट किया है कि गायक को निर्धारित तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। आयोग ने यह भी बताया कि उसे हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम 2012 की धारा 10(1)(एफ) और 10(1)(एच) के तहत जांच करने, जानकारी मांगने और व्यक्तियों को तलब करने का अधिकार है।

यदि मासूम शर्मा तय समय पर पेश नहीं होते हैं, तो आयोग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

हाल के दिनों में रैपर बादशाह से जुड़े विवाद के बाद यह मामला भी हरियाणवी संगीत जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m