इदरीश मोहम्मद, पन्ना। वन्यजीव प्रेमियों के लिए सोमवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से एक ऐसा मनमोहक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा। पन्ना के हिनौता परिक्षेत्र में सफारी पर निकले पर्यटकों को वो ‘जैकपॉट’ लगा, जिसकी उम्मीद हर सैलानी को होती है।

टॉर्च की रोशनी के भरोसे जिला अस्पतालः 600 बेड और मेडिकल कॉलेज की मांग के बीच मोबाइल टॉर्च से उपचार

पर्यटकों ने इस ‘डबल डोज’ रोमांच को कैमरों में किया कैद

यहां मशहूर बाघिन P-142 अपने दो नन्हे शावकों के साथ बीच रास्ते पर दिखाई दीं। नजारा बेहद खास था क्योंकि ये शावक इंसानी दखल से बेखौफ अपनी मां के साथ अठखेलियां कर रहे थे। ​कभी शावक मां से लिपटते, तो कभी झाड़ियों के पीछे छिपकर जंगल में सर्वाइवल के शुरुआती गुर सीखते नजर आए। पर्यटकों ने इस ‘डबल डोज’ रोमांच को अपने कैमरों में कैद कर लिया। कुछ देर तक अपना दीदार कराने के बाद बाघिन शालीनता से बच्चों को लेकर घने जंगल में ओझल हो गई।

खाकी की वर्दी पर दागः टीआई पर विधवा महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज का आरोप

सुरक्षित पारिस्थितिकी तंत्र की जीत

बाघों के बढ़ते कुनबे की यह सुखद तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यह न केवल रोमांचक है, बल्कि पन्ना के सुरक्षित पारिस्थितिकी (Safe Ecology/Ecological Safety) तंत्र की एक बड़ी जीत भी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m