अजय सैनी , भिवानी। भिवानी के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में सोमवार को बैसाखी पर्व बड़े ही श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने शब्द कीर्तन में भाग लिया। सभी ने गुरु चरणों में माथा टेककर अरदास की और सुख-शांति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान बैसाखी पर्व के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कीर्तन के उपरांत भोग साहिब का आयोजन किया गया और इसके बाद गुरुद्वारे में अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर सरदार इंद्रमोहन सिंह राहु ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना कर धर्म और साहस का संदेश दिया था।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

