यमुनानगर की जगाधरी अनाज मंडी में उस समय किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब गेहूं की खरीद प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल होने वाला सरकारी ऑनलाइन पोर्टल अचानक बार-बार बंद होने लगा। तकनीकी खराबी के चलते गेट पास जारी नहीं हो पाए और बायोमेट्रिक सत्यापन प्रणाली भी काम नहीं कर सकी।
यमुनानगर। यमुनानगर की जगाधरी अनाज मंडी में उस समय किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब गेहूं की खरीद प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल होने वाला सरकारी ऑनलाइन पोर्टल अचानक बार-बार बंद होने लगा। तकनीकी खराबी के चलते गेट पास जारी नहीं हो पाए और बायोमेट्रिक सत्यापन प्रणाली भी काम नहीं कर सकी।
स्थिति बिगड़ने के कारण मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी लाइनें लग गईं और किसानों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। समय पर प्रक्रिया पूरी न होने से नाराज किसानों ने मंडी गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हालात को संभालने के लिए मौके पर पुलिस बल भी बुलाना पड़ा।
बार-बार क्रैश हो रहा पोर्टल
किसानों का कहना है कि नई डिजिटल व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही है और पोर्टल बार-बार क्रैश हो रहा है। इसके चलते उन्हें बार-बार लाइन में लगना पड़ रहा है, जिससे समय और मेहनत दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
तकनीकी खामियों को जल्द दूर करने की मांग
मंडी में स्थिति तनावपूर्ण होने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर समस्या को नियंत्रित करने की कोशिशें जारी रहीं। किसानों ने मांग की है कि तकनीकी खामियों को तुरंत दूर किया जाए और गेट पास व बायोमेट्रिक प्रक्रिया को सुचारू बनाया जाए ताकि खरीद कार्य प्रभावित न हो।
मार्केट कमेटी सचिव ने जानकारी दी कि पिछले दो दिनों से पोर्टल में लगातार दिक्कत आ रही है और इस समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

