UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में अब भीषण गर्मी की एहसास होने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 15 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा. कहीं भी आंधी और बारिश की संभावना नहीं है. मौसम साफ रहने के कारण आज लोगों को भारी गर्मी औऱ लू का एहसास करना होगा. अगले एक हफ्ते तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप रहेगी. वहीं तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं. आने वाले कुछ दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें- बॉस, कर्मचारी और लड़ाई हक की! उग्र प्रदर्शन के बाद नोएडा में अधिकांश कंपनियां पड़ी ठप, पुलिस की हिरासत में 200 से अधिक लोग
मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ, उरई, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), सहारनपुर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, बरेली, आगरा, मथुरा, हाथरस, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया, मिर्जापुर और अयोध्या समेत यूपी के तमाम जनपदों में 40 डिग्री तापमान पहुंच सकता है. 15 से 18 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा. हवा का रुख बदल सकता है. वहीं पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं से वातावरण में नमी घटेगी.
इसे भी पढ़ें- मौत की ‘दावत’: ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच भिड़ंत, 2 युवक की उखड़ी सांसें, 1 लड़ रहा जिंदगी की जंग
विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आसमान साफ रहेगा. इस दौरान बारिश या आंधी की चेतावनी नहीं है. 16 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 17 अप्रैल को पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और गर्मी में इजाफा होगा. रात और दिन के औसत तापमान में 6 से 8 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

