अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत के लिए पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ईरान पहुंच गए हैं. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान को अमेरिका का संदेश पहुंचाने के लिए प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान भेज गया हैं. इस दौरान तेहरान पहुंचा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की वार्ता की योजना भी बना सकता है. ईरानी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में पुष्टि की थी कि तेहराल जल्द ही एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिनमंडल का स्वागत करेगा, जो इस्लामाबाद में हुई चर्चा को आगे बढ़ाएगा.

ट्रंप का संदेश लेकर ईरान पहुंचे मुनीर

बता दें कि, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत फेल हो गई थी. लेकिन दोनों देशों के बीच अभी भी बातचीत जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार, 14 अप्रैल को न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कंफर्म किया कि अमेरिका और ईरान फिर एक बार बातचीत के लिए इस्लामाबाद में ही मिलेंगे. ट्रंप ने पाकिस्तान में होने वाली दूसरी वार्ता को लेकर कहा, ‘इस बात की ज्यादा संभावना है कि हम वहीं वापस जाएंगे. हम किसी ऐसे देश में क्यों जाएं जिसका इस मामले से कोई लेना-देना ही न हो.’

ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता के दिए संकेत

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में यह संकेत भी दिया है कि तेहरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता इस हफ्ते फिर से शुरू हो सकती है. यह ऐसे समय पर हो रहा है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नौसेना ईरान के बंदरगाहों पर नाकेबंदी को लागू कर दिया है. अमेरिका का यह ऑपरेशन ईरान के समुद्री व्यापार को बाधित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है.

पहली बार ईरान गए आर्मी चीफ

गौरतलब है कि, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे इस युद्ध के बीच पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहली बार ईरान गए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का जरिया पाकिस्तान ही बना हुआ है. अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की सीमा 21 अप्रैल को खत्म हो जाएगी. इस समय सीमा के खत्म होने से पहले दोनों देशों के बीच दूसरी बार मीटिंग हो सकती है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m