सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। लघाडोल थाना क्षेत्र के भाटपानी इलाके में देर रात कोयले से लोड एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार 3 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को तुरंत बैढ़न के जिला ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

17 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर चंद्र, त्रिशूल और डमरु अर्पित कर दिव्य श्रृंगार,

गुस्साए लोगों ने सड़क को दोनों तरफ से जाम कर दिया

मृतकों में एक युवक सीधी जिले के भुईमाड का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा मृतक और घायल सिंगरौली जिले के बरवानी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से ही ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने सड़क को दोनों तरफ से जाम कर दिया, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

MP Morning News: CM डॉ. मोहन का ओंकारेश्वर दौरा, शादी वाले घर को मिलेंगे दो सिलेंडर, कांग्रेस की बड़ी बैठक

आरोपी वाहन चालक की तलाश

मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन लोगों को समझाइश देने में जुटा है, वहीं आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m