मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को ऊधमसिंह नगर जनपद भ्रमण के दौरान पंतनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और एयरपोर्ट विस्तारीकरण के प्रस्तावित कार्यो की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में डीजीएम सिविल अनूप गुप्ता ने बताया कि पंतनगर हवाई अड्डा अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाया जा रहा है, इसके लिए 380 करोड़ की लागत से पंतनगर हवाई अड्डा विस्तारीकरण कार्य किए जा रहे हैं. विस्तारीकरण के लिए 524.70 एकड़ भूमि एयरपोर्ट प्राधिकरण के नाम आवंटित हो चुकी है, साथ ही टीडीसी, पंतनगर विश्वविद्यालय, सैनिक फार्म आदि की जो भी भूमि एयरपोर्ट को आंवटित की गई है उसमें भवनों का ध्वस्तीकरण और पेड़ों का कटान कार्य कर दिया गया है.
डीजीएम ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्यो में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे आगामी जून माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा. अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार 3 हजार मीटर का रनवे बनाया जाएगा और नए टर्मिनल के साथ ही हैंगर, आइएलएस सुविधा, कार्गो बनाया जाएगा. नाइट लैडिंग सुविधा भी होगी. वर्तमान एयरपोर्ट में भी यात्रियों की सुविधा के लिए एटीम, कार पार्किंग, टैक्सी रिटेल काउंटर, वाईफाई सुविधा कार्य किए जाएंगे, साथ ही हेल्प डेस्क, प्राथमिक चिकित्सा और एम्बुलेंस सुविधा भी होगी.
इसे भी पढ़ें : मुख्य सचिव ने किच्छा में निर्माणाधीन सैटेलाइट एम्स का किया निरीक्षण, निर्धारित समय में सारे काम पूरा करने के दिए निर्देश
पीडी एनएचएआई ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे राष्ट्रीय राजमार्ग को शिफ्ट करने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा. जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट से लगी भूमि पर गेस्ट हाउस भी प्रस्तावित है. एयरपोर्ट से लगी भूमि सेना को भी आवंटित की गई है. मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने पीपीटी के माध्यम से जनपद के विकास कार्यो की जानकारी दी. मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट से संचालित हवाई सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली. उन्होने सभी अधिकारियों को एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्यो को आपसी समन्वय से कराने के निर्देश दिए. इसके उपरांत मुख्य सचिव ने वर्ल्ड ऑन व्हील्स डिजिटल लर्निग लैब एजुकेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के साथ संवाद किया व प्रमाणपत्र दिए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

