झांसी। जिले के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के नैनागढ़ चौकी इलाके में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

मंदिर में जलाया था दीपक

बताया जा रहा है कि महिला ने घर के छत पर बने मंदिर में दीपक जलाया था। दीपक जलाने के बाद वह नीचे आ गई। इसी दौरान देखते ही देखते आग भड़क गई और बाद सिलेंडर में विस्फोट हुआ। जिससे घर में रखे फ्रिज, वाशिंग मशीन मशीन, दो मोबाइल, पैसे समेत एक लाख रुपए का सामान जल गया। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ चौकी के पास की है।

READ MORE: मौत का ट्रैकः ट्रेन से कटकर महिला की गई जान, मंजर देख चीख पड़े लोग, मामले की जांच में जुटे कानून के रखवाले

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई

घटना की सूचना पर पहुंची झांसी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।